Categories: मनोरंजन

Kanpur DM Visakh ji Sent a Letter to Lucknow DM : विकास दुबे व उसके रिश्तेदारों की लखनऊ स्थित संपत्तियां भी सील करके कुर्क की जाएंगी

इंडिया न्यूज, कानपुर

 Kanpur DM Visakh ji sent a letter to Lucknow DM : दुर्दांत अपराधी विकास दुबे व उसके रिश्तेदारों की लखनऊ स्थित संपत्तियां भी सील करके कुर्क की जाएंगी। इसके लिए कानपुर डीएम विशाख जी ने लखनऊ जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें अपराधी की संपत्ति को कुर्क करने का हवाला दिया गया है। इससे पहले कानपुर व कानपुर देहात की संपत्ति कुर्क करके सील की जा चुकी है। ( Kanpur DM Visakh ji sent a letter to Lucknow DM)

 

करीब 12 संपत्तियां सील की जा चुकी ( Kanpur DM Visakh ji sent a letter to Lucknow DM)

बिकरू कांड के विकास दुबे, उसकी पत्नी रिचा दुबे समेत अन्य रिश्तेदारों की संपत्तियां कानपुर, लखनऊ और कानपुर देहात में हैं। पूर्व डीएम नेहा शर्मा ने चौबेपुर पुलिस की रिपोर्ट पर विकास दुबे की संपत्तियों को कुर्क करके सील करने का आदेश दिया था। जिस पर लगातार कार्रवाई हो रही है। कानपुर में करीब 12 संपत्तियां सील की जा चुकी हैं। सिर्फ एक मतैयापुरवा की संपत्ति बची है। उसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। कानपुर देहात की संपत्तियां भी सील हो चुकी हैं। अभी तक लखनऊ की संपत्ति सील नहीं की जा सकी हैं। इसके लिए रिव्यु करने के बाद डीएम ने पूरी जानकारी हासिल की है।

50 करोड़ की जब्त संपित्तयों में विकास दुबे के नाम  ( Kanpur DM Visakh ji sent a letter to Lucknow DM)

जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि डीएम लखनऊ को पूर्व डीएम की ओर से जारी आदेश के साथ रिमांडर भेजा गया है। जिससे लखनऊ की संपत्तियां भी कुर्क हो सकें। 50 करोड़ की जब्त संपित्तयों में विकास दुबे के नाम बिकरू, भीटी और सकरवां में कृषि भूमि व खंडहर मकान, रिचा दुबे के नाम चौबेपुर पक्खन में वर्ष 2015 में खरीदा प्लाट और मालौं में वर्ष 2014 में खरीदा गया। आवासीय प्लाट बहन चंद्रकाता तिवारी के नाम बसेन व बिकरू में कृषि भूमि, भांजे अमन, गगन, पवन व कुलदीप के नाम पर रामपुर सखरेज में कृषि भूमि, बहन रेखा देवी के नाम बिल्हौर के खोदन में कृषि भूमि है।

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe shot : नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago