Categories: मनोरंजन

Kanpur: शादी न करने पर दी टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा तो गिड़गिड़ाने लगा आरोपी

Kanpur

इंडिया न्यूज, कानपुर (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोप है कि आरोपी ने शादी न करने पर लड़की के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दी थी। पुलिस ने पकड़ा तो वह गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

25 नवंबर को दी जान-माल की धमकी
यह पूरा मामला नौबस्ता का है। जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पास्को एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत किया गया था। जिसमें आरोपी फैज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वह चमनगंज का रहने वाला है।

आरोप है कि 25 नवंबर को फैज लड़की के घर पहुंचा और उनके परिजनों को जान से मार देने की धमकी देने के साथ-साथ शादी ना करने पर पीड़ित लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी दे डाली। इसके बाद डरे सहमे परिवार वालों ने कानपुर नौबस्ता पुलिस से दोबारा संपर्क किया और एफआईआर दर्ज कराई।

रास्ते में आते-जाते छेड़ा करता था आरोपी
इसके बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए रविवार को फैज नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित लड़की के परिजनों की मानें तो फैज उनकी बेटी को स्कूल के रास्ते में आते-जाते छेड़ा करता था। इसके बाद उन्होंने कई बार फैज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आक्रामक हो उठा। एक बार तो उसने लड़की के भाई के विरोध पर लड़की के भाई की जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद डरे सह में परिवार वालों ने पीड़ित का घर से निकलना बैठना बंद करा दिया। लेकिन फैज के हौसले इतने बुलंद थे वह इनके घर पर जाकर धमकी देने लगा। परिजनों से लड़की से शादी करने की जिद करने लगा। जिस पर उनके विरोध पर उसने परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले के हालातों के मद्देनजर रविवार को नौबस्ता थाना पुलिस ने फैज को चमनगंज के पास एक पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, तीन की मौत

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं 100 फरियादियों की समस्याएं, गुरुद्वारे में कृपाण से हुए सम्मानित

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago