होम / Kanpur: सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई के साथ किया सरेंडर, आज होनी थी कुर्की

Kanpur: सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई के साथ किया सरेंडर, आज होनी थी कुर्की

• LAST UPDATED : December 2, 2022

Kanpur

इंडिया न्यूज, कानपुर (Uttar Pradesh) । 24 दिन से फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने शुक्रवार को कानपुर कमिश्नर बीपी जोगदंड के कार्यालय पर सरेंडर कर दिया है। इरफान के साथ उनके भाई रिजवान ने भी सरेंडर किया है। विधायक के साथ उनकी पत्नी नसीमा और बच्चे भी मौजूद हैं। साथ में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और रूमी हसन भी मौजूद हैं।

बता दें कि पुलिस आज इरफान के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने जा रही है। फिलहाल इरफान के सरेंडर के पीछे भाजपा के एक बड़े नेता का हाथ माना जा रहा है।

8 नवंबर को दर्ज हुआ था सोलंकी ब्रदर्स के खिलाफ केस
कानपुर पुलिस ने 8 नवंबर को इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ आगजनी और रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। शहर के डिफेंस कॉलोनी जॉजमऊ की नजीर फातिमा ने आरोप लगाया था उनके घर को इरफान सोलंकी ने जला दिया है। विधायक और उनके भाई ने लगभग 200 वर्ग गज की जमीन हड़प ली है।

वहीं केस दर्ज होने के बाद इरफान और रिजवान फरार हो गए। पुलिस की टीमों ने दिल्ली, मुंबई समेत कई प्रदेशों में छापेमारी की थी।

इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भागने के आरोप में भी विधायक और उनके भाई पर एक और केस कानपुर पुलिस ने दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: JOB: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 2023 में 49 हजार पदों के लिए निकलेगी भर्ती

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

Kanpur
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox