होम / Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार भी गूंज रहा भोलेनाथ के जयकारों से! जानें विशेष तैयारियां

Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार भी गूंज रहा भोलेनाथ के जयकारों से! जानें विशेष तैयारियां

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां माना जाता है कि भोलेनाथ अगले एक महीने के लिए अपने ससुराल पधारते हैं और वहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं। इस पावन माह में हरिद्वार में विशेष आरती आयोजित होती है, जिसमें सम्मिलित होने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। बता दें की श्रद्धालु न केवल गंगाजल से, बल्कि दूध, दही, शहद, भूरा, गन्ने का रस, धतूरा और भांग से भी महादेव का अभिषेक करते हैं। शिव के आगमन का स्वागत धूमधाम से मनाया जाता है। यह माना जाता है कि अगले एक महीने के लिए भोलेनाथ अपने ससुराल पधारते हैं और वहीँ से पूरे विश्व और सृष्टि का संचालन करते हैं।

Read More: Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा पर व्यवस्था कड़ी! सहारनपुर को तीन 10 जोन, सुपर जोन, 21 सेक्टर में बांटा

सुविधाओं की पूरी तैयारी

दर्शन और पूजा अर्चना के साथ-साथ सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा है। जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के अपने धार्मिक कृत्य कर सकें। बता जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में इस बार की कांवड़ यात्रा विशेष रूप से आकर्षक है, जहां भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की भक्ति और आस्था के लिए सरकार ने हर संभव सुविधा जारी की है।

Read More: Kanwar Yatra 2024: बिजनौर के कांवड़ रूटों पर इंतजाम कड़े! 15 हजार कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox