होम / Kartik Purnima 2023: कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और डेट

Kartik Purnima 2023: कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और डेट

• LAST UPDATED : November 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Kartik Purnima 2023: पद्म, स्कंद, ब्रह्म पुराणों कार्तिक पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही इसको लेकर मान्याता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रीहरि विष्णु मत्स्यावतार में जल में निवास करते हैं। ऐसे में जो लोग भी इस दिन गंगा स्नान करते हैं, उन्हें अमृत के समान गुण मिलते हैं। इसके साथ ही इस दिन सत्यव्रत, विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और दान का खास महत्व भी है। वैसे तो कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दिवाली मनाते हैं, लेकिन इस बार पंचांग भेद के वजह से दोनों त्याहारों को अलग-अलग मनाया जा रहा है। तो आइए जातने हैं कार्तिक पूर्णिमा की सही डेट, और इसका शुभ मुहूर्त

कब है कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2023)

पंचांग के मुताबिक कार्तिक पूर्मीमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर के समय 3 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी और इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर को दोपहर 02.45 मिनट पर यह खत्म हो जाएगी। तो वहीं उदयातिथि के मताबिक कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इसके साथ इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक गंगा स्नान-दान करना काफी उत्तम होगा

कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा स्नान – सुबह 05.05 – सुबह 05.58 (27 नवंबर 2023)
सत्यनारायण व्रत पूजा – सुबह 09.30 – सुबह 10.49 (27 नवंबर 2023)
प्रदोष काल (दीपदान) – शाम 05.24 – रात 07.05 (26 नवंबर 2023)
चंद्रमा पूजा – शाम 04.29 (26 नवंबर 2023)
लक्ष्मी पूजा – 26 नवंबर, रात 11.41 – 27 नवंबर 2023, प्रात: 12.35

Also Read: Government Scheme: क्या आपने इन स्‍कीम्स में किया है निवेश? सरकार ने बदल दिए हैं नियम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox