Keshav Prasad Maurya: मुरादाबाद में उप मुख्यमंत्री की हुंकार! बीजेपी की 24 घंटे, 24 कैरेट, 24 की तैयारी, विपक्ष डूबता हुआ जहाज

India News (इंडिया न्यूज़), Keshav Prasad Maurya: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम लला का भव्य मंदिर बन सकता है। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई मुद्दों पर बात की……

मुसलमानों को दिया हिन्दू बनने का आमंत्रण

मुरादाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुलाम नबी आजाद के बयान पर बोलते हुए कहा की ये बात सही है की उनके पूर्वज हिन्दू थे। फर्क इतना है कि हम भूतपूर्व हिन्दू हैं वो अभूतपूर्व हैं। बस अंतर इतना है की हमारे पुरखों ने इस्लामी आक्रमणकारियों का सामना किया लेकिन हिन्दू धर्म नही छोड़ा। उन लोगों के पुरखो ने हिन्दू धर्म छोड़ दिया अब उन्हें याद है। यदि वो अभूतपूर्व से वर्तमान होना चाहते हैं तो स्वागत है।

80 सीटें उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत के साथ लाएंगे

जिसके बाद उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में बहुमत के साथ वापसी करेगी।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं कि हम जीतेंगे भी और पूरी 80 सीटें उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत के साथ लाएंगे। इसके साथ ही मुरादाबाद मंडल में भाजपा का कमल खिलेगा। सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

जनता का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहा

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी तैयारी कर रहे हैं और जनता का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहा है। विपक्ष चुनाव के मैदान में 2024 में कहीं है ही नहीं एक तरफा मोदी की लहर चल रही है 24 घंटे 24 कैरेट 24 की तैयारी है पूरा भारत मोदी में है तीसरी बार मोदी की बारी है।

बसपा समाप्ति की ओर है कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा

अखिलेश यादव की बात 2014 से सुन रहे हैं उनकी किसी बात को जनता ने सिद्ध नहीं किया 2014 हारे 2017 हारे 2019 हारे 2022 हारे इटली उनकी बातों का इतना कोई महत्व नहीं है। सपा को समाप्तवादी पार्टी बताया। समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज है। बसपा समाप्ति की ओर है कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा है।

इंडिया गठबंधन केवल स्वार्थी गठबंधन

इंडिया गठबंधन केवल स्वार्थी गठबंधन है परिवारवाद का गठबंधन है भ्रष्टाचार का गठबंधन है तुष्टिकरण का गठबंधन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को बिल्कुल समाप्त कर दिया। हमने मुरादाबाद के दंगों की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है और यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि तुष्टीकरण भारत छोड़ो दंगा तुष्टीकरण के कारण होता है भ्रष्टाचार परिवारवाद के कारण होता है इसीलिए प्रचार से मुक्ति के लिए परिवारवाद की राजनीति छोड़ने जरूरी है।

चुनाव में 2024 में यूपी की 80 सिम जीतेंगे और मुरादाबाद मंडल कमल के फूल से खेल हुआ दिखाई देगा।

Also Read: Y20 Summit: CM योगी और केंद्रीय मंत्री ने शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, बोले..’INDIA नहीं घमंडिया गठबंधन है ये’

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago