होम / Khatauli By Election: सीएम योगी बोले- सपा का शासन तालिबानी जैसा था, याद दिलाया कवाल कांड

Khatauli By Election: सीएम योगी बोले- सपा का शासन तालिबानी जैसा था, याद दिलाया कवाल कांड

• LAST UPDATED : November 30, 2022

Khatauli By Election

इंडिया न्यूज, खतौली (Uttar Pradesh)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को खतौली विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने सपा और रालोद पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने यहां लोगों को कवाल कांड याद दिलाया। कवाल कांड 2012 में हुआ था, तब सपा की सरकार थी। सीएम ने कहा कि जब कवाल का बवाल हो रहा था तब सपा की सरकार थी, महीनों कर्फ्यू था। लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। हजारों हिंदू नौजवानों को जेल में ठूस दिया गया था।तब सपा के नेता तो याद नहीं थे, लेकिन लोकदल के नेता कहा थे? सपा का शासन तालिबान जैसा था।

पहले किसान खेत में जाने से डरते थे
सीएम योगी ने कहा कि हमने पीएम मोदी के मार्गदशर्न में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का परचम कायम किया है। पहले राहगीरों की हत्या कर दी जाती थी। किसान खेत में जाने से डरते थे, बहनें और बेटियां खरीदारी के लिए नहीं जा पाती है। स्कूल-कॉलेज जाने से डरती थी। अब बेटियां निडर हैं। लोग पलायन नहीं कर रहे। जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में उसे समझाएंगे। डबल इंजन की सरकार जितना विकास कर रही है, उतना पचास साल में भी नहीं हुआ। हमारा संकल्प है सबका साथ, सबका विकास लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का किया जिक्र
सीएम योगी ने चौधरी चरणसिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब हमेशा गलत के खिलाफ खड़े रहे। कहा कि पहले गुंडा टैक्स की वसूली की जाती थी, अब कोई सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकता। अब शामली से पलायन नहीं होता। उन्होंने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी देवी को वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया। कहा कि राजकुमारी देवी प्रधान पति के जेल में होने के बावजूद कवाल कांड के दौरान अपने मूल्यों को बरकार रखते हुए डटी रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम सैनी की सदस्यता बहू-बेटियों के सम्मान के लिए गई है, कोई व्यक्तिगत मुकदमा उनके ऊपर नहीं था।

सीएम ने कहा कि पेशेवर अपराधी और माफिया राजनीति में शामिल होंगे तो आम जनता का जीना मुहाल कर देंगे। उत्तर प्रदेश में राजनीति का तुष्टिकरण भी नहीं होने देना है, आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नियंत्रण करना जरूरी है और जो कुछ बचेगा उसे हमारा बुल्डोजर पूरा कर देगा।

भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी को दिया है टिकट
बता दें कि भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली की सीट खाली हुई है। भाजपा ने यहां विक्रम सैनी की पत्नी को टिकट दिया है। वहीं सपा ने मदन भैया को उतारा है। यह सीट सपा ने रालोद को दी है। सपा और रालोद के बीच गठबंधन है। भाजपा और कांग्रेस उप चुनाव में नहीं लड़ रही है।

यह भी पढ़ें: अशरफ अली बनकर मुंबई भागा सपा विधायक, पुलिस ने दर्ज किया एक और केस

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox