होम / Khatauli By Election Results: खतौली में रालोद की बड़ी जीत, मदन भैया ने रचा इतिहास

Khatauli By Election Results: खतौली में रालोद की बड़ी जीत, मदन भैया ने रचा इतिहास

• LAST UPDATED : December 8, 2022

Khatauli By Election Results

इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में रालोद के मदन भैया ने 22165 वोटों से जीत दर्ज किया। उन्होंने अपने नजदीकी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 22165 वोटों हराया है।

मतगणना स्थल से गई राजकुमारी
वहीं भाजपा से राजकुमारी सैनी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था। खतौली विधानसभा उपचुनाव जातीय चक्रव्यूह में उलझा था। जिसका हर द्वार तोड़ने के लिए दोनों दलों के दिग्गजों ने पूरा प्रयास किया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी शुरुआत से पीछे चल रही हैं। राजकुमारी सैनी मतगणना स्थल से भी निकल गई हैं।

विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित हुए थे विक्रम सिंह
खतौली भाजपा विधायक विक्रम सैनी की विधायकी जाने से सीट खाली हुई थी। खतौली में भाजपा राजकुमारी सैनी को मैदान में उतार कर इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रही थी। खतौली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का केंद्र था। वह विक्रम सिंह सैनी की पत्नी हैं, जिन्हें 2013 के दंगों के एक मामले में जिला अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल कैद की सजा के बाद विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं रालोद ने यहां से मदन भैया को अपना उम्मीदवार बनाया था। मदन भैया ने 22165 वोटों से जीत दर्ज किया है।

समर्थकों ने घर पर पहुंचकर मनाया जश्न
खतौली विधानसभा चुनाव में जीतने पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया के समर्थकों ने घर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर जश्न मनाया। विधायक मदन भैया लोनी के जावली गांव के निवासी हैं। खतौली उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर मदन भैया पांचवी बार विधायक बने हैं। मदन भैया के घर पर बड़ी संख्या में लोगों ढोल की थाप पर जमकर जश्न मनाया। विधायक मदन भैया की माता को मिठाई खिलाकर लोगों ने दी बधाई।

यह भी पढ़ें: डिंपल ने तोड़े 2 रिकॉर्ड, शिवपाल बोले- नेताजी का जलवा कायम है, समाधि पर चढ़ाए फूल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox