होम / Khesari Fan Girl from Nepal Cried to Meet him : खेसारी से लिपटकर क्यों रोने लगी ये लड़की, किया कुछ ऐसा कि हो गया वीडियो वायरल

Khesari Fan Girl from Nepal Cried to Meet him : खेसारी से लिपटकर क्यों रोने लगी ये लड़की, किया कुछ ऐसा कि हो गया वीडियो वायरल

• LAST UPDATED : March 2, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई।

Khesari Fan Girl from Nepal Cried to Meet him : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के फैन्स भारत ही नहीं बल्कि भारत से बाहर भी हैं। हाल ही में खेसारी लाल एक कार्यक्रम के सिलसिले में नेपाल गए थे। वहां उनकी मुलाकात अपनी एक दीवानी फैन से हुई। लड़की ने जब खेसारी लाल यादव को सामने देखा तो लिपटकर रोने लगी। उसने खेसारी लाल यादव के पैर भी छुए। यह लड़की खुद भी स्टेज परफॉर्मर है। लड़की ने बताया कि खेसारी लाल यादव से मिलना उसका सपना था। यह सपना महाशिवरात्रि पर पूरा हो गया। लड़की ने अपने हाथ पर खेसारी लाल यादव के चेहरे का टैटू भी बनवा रखा है।

8 साल की उम्र से ही खेसारी की फैन है लड़की (Khesari Fan Girl from Nepal Cried to Meet him)

खेसारी लाल यादव नेपाल के मधेश प्रदेश पतौरा एक कार्यक्रम के सिलसिले में गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से हुई जो कई साल से उनसे मिलने के सपने देख रही थी। यह लड़की खुद भी स्टेज परफॉर्मर है। वह खेसारी लाल यादव को देखकर रोने लगी। रोते-रोते ही बताया कि जब वह 8 साल की थी तबसे खेसारी लाल की फैन है। सोचा नहीं था कि मिल पाएगी। लड़की ने बताया कि उसने अपने हाथ पर खेसारी का टैटू भी बनवाया है। बताया कि ऐसा करने पर लोगों ने बहुत गालियां दी थीं। वह खेसारी लाल से प्यार करती है।

(Khesari Fan Girl from Nepal Cried to Meet him)

Also Read : Husband Murdered Wife and Mother in Law : पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध से रोकने पर किया वारदात

Also Read : UP Election 2022 Sixth Phase Voting Tomorrow : छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान कल, सीएम समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा फैसला

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox