Categories: मनोरंजन

Kidnapping and Conversion: महिला का अपहरण कर जबरन करा रहे थे धर्मांतरण व निकाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kidnapping and Conversion

इंडिया न्यूज, फतेहपुर (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश से धर्मान्तरण का एक और मामला सामने आया है। फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक महिला का अपहरण और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। महिला का पहले अपहरण किया गया उसके बाद उसका जबरन  धर्मांतरण कर निकाह करने की कोशिश की गई।

महिला का हुआ था अपहरण 
आपको बता दें कि फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में करीब 6 महीने पहले एक हिन्दू लड़की का अपहरण किया गया था। महिला की गुमशुदगी महिला की मां के द्वारा दर्ज कराइ गई थी। 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस युवती के तलाश में जुट गई थी। महिला को असोथर थाने के सातोंपीत निवासी अंसारी अहमद बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

मां को दी धर्मान्तरण और निकाह की सूचना 
बीते 8 दिसंबर को अपहरण की गई 18 वर्षीय महिला का जबर धर्मान्तरण और निकाह कराया जा रहा था। महिला ने इस घटना की सूचना अपनी मां को दी। सूचना मिलते ही मां अपनी बेटी की सहायता करने के लिए मौके पर पहुंच गई। मां के रोकने पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। अंसारी का पक्ष मां के साथ  मारपीट और क्झेडख़ानी करने लगा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने अंसारी को महिला के अपहरण के इल्जाम में और मौलवी कल्लू उर्फ लल्लू को निकाह के इलज़ाम में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से जुड़े बाकी आरोपी अंसारी की मां  सहरून निशां, भाई नौशाद, दिलशाद, अली, भाभी याशमीन बानो, बहन बड़की, तहखन निशा, भोला मसूद की अभी पुलिस को तलाश है। मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


Connect Us
 Facebook | Twitter

Priyanshi Srivastava

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago