Categories: मनोरंजन

डीजे बजाने से रोका तो कर दिया कत्ल, आरपीएफ कर्मी के बेटे की हत्या से तनाव

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh)। थाना अछनेरा के गांव कचौरा में बुधवार रात को आरपीएफ के कर्मी के बेटे की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने में दो गोलियां मारी गईं। गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। कचौरा गांव निवासी आरपीएफ कर्मी गुलाब सिंह का बेटा जोगेंद्र सिंह (35) घर के पास खड़ा था। तभी उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें दो गोली लगने से जोगेंद्र सिंह घायल हो गया। वह गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग गए।

डीजे बंद कराने पर हुआ था विवाद

बताते हैं कि खून से लथपथ जोगेंद्र को परिजन बिचपुरी के पास एक अस्पताल में लेकर गए, जहां से चिकित्सको ने उसे एसएन इमरजेंसी भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी घरों से फरार हो गए। परिजन ने जोगेंद्र का गांव के ही कुछ लोगों से चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। गांव में तनाव है। एसपी ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गांव में डीजे बज रहा था। जोगेंद्र डीजे बंद कराने गया था। इसको लेकर उसका विवाद हो गया।

यह भी पढ़ेंः माफिया अबू सलेम और उसके साथी को लखनऊ की कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago