होम / Kisan Mahapanchayat In Lucknow: राजधानी लखनऊ में होगी किसानों की महापंचायत, इको गार्डन में 1 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा

Kisan Mahapanchayat In Lucknow: राजधानी लखनऊ में होगी किसानों की महापंचायत, इको गार्डन में 1 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा

• LAST UPDATED : November 22, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Kisan Mahapanchayat In Lucknow: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार यानी आज किसानों की महापंचायत इको गार्डन में होने वाली है। आयोजन स्थल यानी इको गार्डन में लोग आने शुरू हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि महापंचायत में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के ऐलान के बाद यह पहली महापंचायत है।

Kisan Mahapanchayat In Lucknow

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं ने कहा है कि शीत कालीन सत्र में बिल रद्द होने का वह लोग इंतजार करेंगे। इस दौरान मोर्चा के नेताओं ने MSP लागू करने, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे और गिरफ्तारी मांग की है। महापंचायत के जरिए मोर्चा के लोग सरकार पर इसको लेकर और ज्यादा दबाव बनाने की तैयारी में है।

एक साल में हुए घटनाक्रम पर बात करे सरकार Kisan Mahapanchayat In Lucknow

महापंचायत से पहले राकेश टिकैत ने कहा है कि एक साल में जितने भी घटनाक्रम हुए उन पर सरकार बात करे और एक स्पष्ट पत्र जारी करे। ये आज देश की संपत्ति, मंडियों की जमीनों को बेच रहे हैं, उस पर कौन बात करेगा। तीन कानून से अलग हट कर और भी कई सवाल हैं। ये आंदोलन एक साल से चल रहा है। ये आंदोलन सिर्फ तीन कृषि कानून पर नहीं है, इसके साथ MSP और बिजली अमेंडमेंट बिल भी है। जब तक बातचीत नहीं होगी तब तक किसान वापस नहीं जाएगा।

Kisan Mahapanchayat In Lucknow

200 से अधिक किसान संगठन होंगे शामिल Kisan Mahapanchayat In Lucknow

महापंचायत में छोटे-बड़े 200 से ज्यादा किसान संगठन शामिल होंगे। ये सभी किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के तहत एक मंच पर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि रैली में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों के लोग शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

Read More: Jagadguru Paramhansacharya Challenged Rakesh Tikait: राकेश टिकैत को परमहंसाचार्य का चैलेंज, तीनों कृषि कानून बता दें टिकैत, उन्हें 1 करोड़ दूंगा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox