Categories: मनोरंजन

Laborer Killed in Hardoi मनरेगा मजदूर की पीट-पीट की हत्या

इंडिया न्यूज, हरदोई :

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में मनरेगा योजना के तहत काम करने गए एक मजदूर से मारपीट कर उसे मरणासन्न कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामूली विवाद पर जमकर पीटा

पाली थाना क्षेत्र के कहार कोला गांव निवासी रामदेव पुत्र शिवनारायण गुरुवार को मनरेगा योजना के तहत चल रहे काम मे मजदूरी करने गया था। इसी बीच कुंआ लाल पहुंच गया। यहां उसके साथ मामूली विवाद हुआ। वह रामदेव के साथ मारपीट करने लगा। दोनों के बीच मारपीट होने से मनरेगा मजदूर रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य लोगों के आने पर आरोपी भाग गया।

यह भी पढ़ेंः Youth died in Mainpuri स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मनरेगा मजदूर है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शराब पीने के आदी है। दोनों का शराब के नशे में कुछ विवाद हुआ। इसमें कुआं लाल ने रामदेव को धक्का दे दिया। इससे उसके चोट लग लग गई। परिजनों से तहरीर लेकर जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Youth died in Mainpuri स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago