होम / Lakhimpur Kheri: युवक ने हिंदू पत्नी को करंट लगाकर मार डाला, कमरे में दफन कर दिया शव; दिल दहला देगी ये घटना

Lakhimpur Kheri: युवक ने हिंदू पत्नी को करंट लगाकर मार डाला, कमरे में दफन कर दिया शव; दिल दहला देगी ये घटना

• LAST UPDATED : December 24, 2022

Lakhimpur Kheri

इंडिया न्यूज, लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की करंट लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उसी कमरे में दफन कर दिया। मामला तीन दिन बाद खुला है। जब महिला की सास ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार की आधी रात पुलिस ने शव बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी मुस्लिम है, जबकि पत्नी हिंदू थी। दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं।

सास ने पुलिस को दी सूचना
यह घटना कोतवाली गोला इलाके के हफीजपुर मोहल्ले की है। आशिया बेगम नाम की महिला ने शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहू अफ्शा फातिमा लापता है। उसके बारें में बेटा भी कुछ नहीं बता रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूरे घर की छानबीन की तो एक जगह मिट्टी उभरी हुई थी। पुलिस को पूरी कहानी समझ में आ गई। तत्काल पति वशी को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद कमरे की खुदाई कराई गई तो महिला दफन मिली।

पहले पीटा फिर लगाया करंट
पुलिस के अनुसार, आरोपी वशी ने पत्नी को पहले पीटा और बाद में करंट लगाया। जब महिला की मौत हो गई तो उसे कमरे में दफन कर दिया। इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। वसी की मां कानपुर गई थी। जब वह लौटकर आई तो देखा कि उसकी बहू लापता है। बेटे की हरकतों पर शक जाहिर होने पर उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: ‘जब भी हों चुनाव, हम तैयार’, निकाय चुनाव की तारीखों पर बोले डिप्टी सीएम, अखिलेश-शिवपाल को भी घेरा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox