Categories: मनोरंजन

Leopard Dead Body Found In Sugarcane Field : गन्ने के खेत में मिला तेंदुए का शव, शव मिलने से वन विभाग में मच गया हडकंप

इंडिया न्यूज, लखीमपुर:

Leopard Dead Body Found In Sugarcane Field  लखीमपुर में दुधवा पार्क से सटे बफरजोन के निकट एक गन्ने के खेत में तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग दल बल के साथ मौके पर पहुंच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
वन विभाग के मुताबिक शव तेंदुए का है। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष के चलते तेंदुआ की मौत प्रतीत हो रही है। वन विभाग हर पहलू पर जांच करने में जुट गया है। आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई है। फिलहाल वेटलैंड के निकट तेंदुए का शव मिलने से वन कर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दो से तीन दिन पूर्व का शव वन विभाग कर्मचारियों की नजर में क्यों नहीं पड़ा? जबकि पशु पक्षियों के लिए वेटलैंड जगह सबसे सुरक्षित मानी जाती है।

मजदूरों को नजर आया शव Leopard Dead Body Found In Sugarcane Field

संपूर्णानगर वन रेंज के अंतर्गत बफर जोन हजारा के मोरैनिया गांधीनगर जंगल के किनारे वेटलैंड के निकट से सुबह गन्ने की छिलाई करने मजदूर जा रहे थे। इस दौरान मजदूरों की नजर मरे हुए जानवर पर पड़ी तो उनको बाघ का शव लगा। मजदूर घबरा गए। मजदूरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर एक वाचर ने मौके पर पहुंच कर शव को देखा और इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दी।

मौत के कारणों की हो रही है जांच Leopard Dead Body Found In Sugarcane Field

सूचना पर संपूर्णानगर वन क्षेत्राधिकारी सरोज बाबू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव तेंदुए का है। इसकी हालत देखकर लग रहा कि शव दो से तीन दिन पुराना है। तेंदुए के दांत, बाल व नाखून सुरक्षित हैं। इसको देखकर लगता है। इसका शिकार नहीं बल्कि जानवरों के आपसी संघर्ष के चलते मौत हुई है।

वहां पर आसपास गन्ना काफी दूर तक टूटा है। इससे भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस जगह जानवरों का आपसी संघर्ष हुआ है। उसी में तेंदुए की जान गई है। फिलहाल हर तरफ से जांच की जा रही है। वन विभाग को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि तेंदुए का शिकार हुआ है।

Also Read : Yogi Elected Leader Of BJP Legislature Party : योगी चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, शुक्रवार लखनऊ में लेंगे सीएम पद की शपथ

Also Read : Yogi will be Formally Elected Leader of Assembly Today : योगी की दुबारा ताजपोशी पर फैसला आज, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस भी होगा खत्म

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago