होम / Winter solstice 2023 : साल की सबसे बड़ी रात होगी आज, 16 घंटे तक छाया रहेगा अंधेरा

Winter solstice 2023 : साल की सबसे बड़ी रात होगी आज, 16 घंटे तक छाया रहेगा अंधेरा

• LAST UPDATED : December 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Winter solstice 2023 : आज की रात इस साल की सबसे लंबी रात (Longest Day 2023) है। वहीं आज का दिन इस साल का सबसे छोटा दिन रहा। इस रात के बाद से सर्दी के मौसम में और भी इजाफा हो जाएगा और भयानक सर्दी शुरू हो जाएगी। इसे Winter Solstice कहते हैं। आइए जानते हैं कि इसका मौसम पर क्या असर पड़ने वाला है

16 घंटे की होगी रात

21 दिसंबर यानी आज का दिन इस साल की सबसे लंबी रात होगी। आज दिन 8 घेंटे का रहा तो वहीं रात 16 घंटे की रहेगी। इसे विंटर सोल्सटिस कहते हैं, इस दिन सूर्य कर्रक रेखा से मकर रेखा की ओर उत्तरायण से दक्षिणायन की तरफ प्रवेश करता है। ये वो वक्त होता है जब सूरज की रौशनी बहुत कम समय के लिए पृथ्वी पर रहती हैं।

विंटर सोल्सटिस (winter solstice) कहते हैं

बता दें कि साल के सबसे छोटे दिन को सोल्सटिस कहते हैं। इस दिन सूरज से धरती की दूरी काफी अधिक हो जाती है। वहीं पृथ्वी पर चांद की रौशनी ज्यादा देर तक रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते समय लगभग 23.4 डिग्री झुकी होती है। इस झुकाव की वजह से प्रत्येक गोलार्द्ध को सालभर अलग-अलग मात्रा में सूर्य की रौशनी मिलती है।

ये भी पढ़ें-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox