होम / लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहा का नाम बदल कर किया गया अशोक सिंघल

लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहा का नाम बदल कर किया गया अशोक सिंघल

• LAST UPDATED : September 26, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Lucknow Burlington Square : शहर के पुराने चौराहों में शामिल बर्लिंगटन चौराहे का नाम अब अशोक सिंघल के नाम से होगा। आज उनके नाम से चौराहे का नामकरण किया गया है।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल की याद अब लखनऊ में बनी रहेगी।

सोमवार को हुआ नया नामकरण

सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन और महापौर ने एक आयोजन में अशोक सिंघल के नाम की पट्टिका लगाकर नामकरण किया। इस अवसर पर श्रीराम जन्म भूमि न्यास मूर्ति क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय भी मौजूद थे।

मेयर ने कहा कि दासता का प्रतीक था

महापौर ने बताया कि बर्लिंगटन चौराहे का लंबे समय से अंग्रेजी काल की दासता का प्रतीक माना जाता रहा है। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का इस चौराहे से पुराना नाता रहा था। विहिप से जुड़े रहे पुरुषोत्तम भार्गव के घर आना जाना था और भार्गव निवास में ही ठहरा करते थे। वह स्वर्गीय भार्गव के घनिष्ठ मित्र थे। इसलिए अंग्रेजी हुकुमत की दासता के प्रतीक बर्लिंग्टन चौराहे का नाम बदलकर अशोक सिंघल किए जाने से खुशी महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ेंः कई राज्यों को तरबतर कर रहा रिटर्न मानसून, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox