होम / Lucknow: अचानक बीचो-बीच सड़क में हो गया 20 फीट गड्‌ढा, लोग बोले- सरकार का ये विकास है

Lucknow: अचानक बीचो-बीच सड़क में हो गया 20 फीट गड्‌ढा, लोग बोले- सरकार का ये विकास है

• LAST UPDATED : November 28, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । एक तरफ जहां सरकार गड्ढा मुक्ति अभियान चला रही हैं, वहीं राजधानी लखनऊ के विकास में 30 फीट चौड़ी सड़क में 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इसमें दो लोग गिर गए। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई। संबंधित विभाग ने सड़क को दुरुस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

पुलिस बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया
विकानगर में लोहिया नगर वार्ड है। यहां भगवान शंकर की मूर्ति के पास 30 फीट रोड है। यह मुख्य मार्ग है। हर दिन यहां से 50 हजार लोग गुजरते हैं। सोमवार को 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। लोगों की परेशानी बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि नगर निगम से लेकर लोक निर्माण विभाग तक में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसमें नेता से लेकर अधिकारी मिले हुए है। सड़कों की खराब स्थिति के लिए शासन के लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनी सड़कों को की जांच होनी चाहिए। इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने आएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया गड्‌ढा…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox