होम / Lucknow: राजधानी में फिर अचानक धंस गई सड़क, अफसरों में मचा हड़कंप

Lucknow: राजधानी में फिर अचानक धंस गई सड़क, अफसरों में मचा हड़कंप

• LAST UPDATED : December 29, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बार फिर सड़क धंस गई। मामला लालबाग इलाके में चर्चा के सामने का है। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। नगर निगम और पुलिस विभाग ने आसपास एक घेरा बनाकर बैरिकेडिंग कर दी है। यातायात बंद कर दिया गया है। फिलहाल इस घटना ने शहर को स्मार्ट बनाने के दावों को पोल खोल दी है।

तो इसलिए धंसी सड़क
दरअसल, एक प्राइवेट कंपनी तार बिछा रही है। इसी दौरान जलकल विभाग की पाइप लाइन फट गई और पाइप लाइन फटने से धीरे-धीरे पानी का रिसाव हो शुरू हो गया और अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। आसपास के लोगों की समझदारी के चलते कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ। लेकिन सड़क धंसने से आस पास का यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। फिलहाल मरम्मत का काम जारी है।

इससे पहले विकासनगर में हो गया था 20 फीट का गड्ढा
इससे पहले 28 नवंबर को विकानगर के लोहिया नगर वार्ड में 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि नगर निगम से लेकर लोक निर्माण विभाग तक में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसमें नेता से लेकर अधिकारी मिले हुए है। सड़कों की खराब स्थिति के लिए शासन के लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनी सड़कों को की जांच होनी चाहिए। इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सीएम योगी से की मुलाकात, कामों की जमकर की तारीफ

Connect Us Facebook | Twitter 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox