होम / Lucknow Civil Hospital : डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद खरीद कर आई व्हील चेयर और स्ट्रेचर

Lucknow Civil Hospital : डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद खरीद कर आई व्हील चेयर और स्ट्रेचर

• LAST UPDATED : April 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Lucknow Civil Hospital डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तब वास्तविक हालात उनके सामने थे। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने नई तीन व्हील चेयर और नौ स्ट्रेचर मंगवा लिए हैं। पर इन चीजों से मरीजों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। क्योंकि व्हील चेयर और स्ट्रेचर जंजीर लगाकर ताले में बंद किया गया है।

बदहाली पर जताई थी नाराजगी Lucknow Civil Hospital

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल जाकर व्हील चेयर और स्ट्रेचर का जायजा लिया था। वहां रखी चारों व्हील चेयर को उठाकर और चलाकर भी देखा था। सभी जर्जर हालत में मिले थे। किसी में पहिया नहीं था तो किसी में बैठने की गद्दी नहीं। स्ट्रेचर भी जर्जर मिले। इस पर उन्होंने अस्पताल के निदेशक व सीएमएस से नाराजगी जताई थी। इसके बाद डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी और वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार ओर इलाज के बारे में पूछताछ की।

पुरानी व्हील चेयरों का ही हो रहा इस्तेमाल Lucknow Civil Hospital

अस्पताल में मरीजों के लिए वही टूटी-फूटी व्हील चेयर और स्ट्रेचर का उपयोग किया जा रहा है। अभी तक नई व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है। नई व्हील चेयर और स्ट्रेचर धूल मिट्टी खा रही है। मरीजों को वही पुरानी सुविधाएं दी जा रही है।

यह कहना है कि सीएमएस का Lucknow Civil Hospital

सीएमएस डा. आरपी सिंह ने बताया कि अभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी है। अस्पताल में पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर हैं। अगर मरीजों की भीड़ बढ़ती है और कमी पाई जाती है तो इसका उपयोग किया जाएगा। आखिर मरीजों की सुविधा को देखते हुए ही नई व्यवस्था लागू की गई है।

Also Read : Coronavirus Increasing in Delhi NCR : फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, अप्रैल में दिल्ली में आए सबसे ज्यादा केस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox