Categories: मनोरंजन

Lucknow Crime : लखनऊ क्राइम, लखनऊ विधानभवन के सामने मुंह में ब्लेड रख कर गया युवक, काट ली हाथ की नस

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Lucknow Crime  विधानभवन गेट नंबर एक के सामने एक युवक मुंह में ब्लेड रख कर पहुंचा और उसने हाथ की नस काट ली। मामला सोमावर दोपहर का है। करीब 32 वर्षीय शेखू ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहांं से प्राथमिक उपचार के बाद हजरतगंंज पुलिस ने महानगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शेखू पेपर मिल कालोनी स्टाफ क्वार्टर का रहने वाला है। सुबह स्टाफ क्वार्टर के पीछे कुछ लोग लकड़ी के ठूंठ खोदने के लिए गड्ढे खोद रहे थे। शेखू के विरोध पर उसे पीटा था। अब महानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाथ की नस काट ली Lucknow Crime

शेखू मुंह में ब्लेड का टुकड़ा लेकर करीब 12:30 बजे विधानभवन गेट नंबर एक के पास पहुंचा। यहां उसने हाथ की नस काट ली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला पहुंचे। आनन फानन शेखू को अस्पताल ले जाया गया। शेखू के हाथ के नस काटने की सूचना पर उसकी मां मीना, पत्नी रीता सिंह परिवारजन अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे महानगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कारण Lucknow Crime

इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि शेखू के पेपर मिल स्टाफ क्वार्टर के पीछे मिल का एक मैदान है। जिसमें काफी पहले पुराने पेड़ काटे गए थे। उनके ठूंठ मैदान में हैं। आग तापने के लिए आस पड़ोस की बस्ती के कुछ लोग ठूंठ खोद रहे थे। जिससे मैदान में गड्ढे हो गए थे। शेखू ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। शेखू ने अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। शेखू नशे का लती भी है।

Also Read : Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago