Categories: मनोरंजन

अक्टूबर में शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य, 45 मिनट हो जाएगी दोनो शहरों की दूरी

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Lucknow-Kanpur Expressway :  राजधानी लखनऊ से कानपुर के बीच की दूरी सिर्फ 45 मिनट होगी। ऐसा एक्सप्रेस वे बनने के बाद होगा। एक्सप्रेस वे का निर्माण अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह तय समय सीमा में पूरा हो जाएगा। ऐसा होने से लोगों को जाम और अन्य परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

औपचारिकताएं हो चुकी हैं पूरी

एनई 6 का काम शुरू होने में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने कार्यदायी संस्था को सितंबर से काम शुरू करने का समय दिया था, अब अक्टूबर 2022 तक कर दिया गया है। अप्रैल के मध्य में कार्यदायी संस्था को टेंडर करके औपचारिकताएं पूरी कर दी गई थी।

इससे जो काम आगामी लोकसभा तक काफी होने की संभावना जताई जा रही थी, अब उसे पूरा होने में वर्ष 2025 तक इंतजार करना होगा। यह पूरा एनई छह 63 किमी. का बनाया जाना है। इसके बनने से लखनऊ से कानपुर का सफर मात्र 45 मिनट का हो जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही यात्रियों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

टोल प्लाजा भी इस रूट पर होगा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को लखनऊ से बनी तक करीब 18 किमी. एलीवेटेड रोड बनानी है। इसके बाद जमीनों का अधिगृहण किया गया है। अधिगृहण होने के बाद 45 किमी. रूट ग्रीन फील्ड बनाया जाएगा। एक टोल प्लाजा भी इस रूट पर होगा। करीब 63 किमी. का सफर जो वर्तमान में डेढ़ से पौने दो घंटे का है। सुबह व शाम यही सफर दो घंटे से अधिक का हो जाता है, एनई छह बनने के बाद 45 मिनट का होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह छह लेन का बनाया जाएगा। भविष्य में ट्रैफिक बढ़ने पर इसे आठ लेन भी किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के 100 दिन हुए पूरे, दूसरे कार्यकाल का ब्योरा पेश किया

यह भी पढ़ेंः टीना डाबी के बाद अब अतहर भी करेंगे निकाह, जाने कौन बनने वाली आईएएस अफसर की दुल्हन

Connect With Us : Twitter | Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago