होम / लखनऊ में नाराज पार्षदों को मनाने पहुंचे गए नगर आयुक्त

लखनऊ में नाराज पार्षदों को मनाने पहुंचे गए नगर आयुक्त

• LAST UPDATED : August 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Lucknow Municipal Corporation : नौकरशाहों के अडियल रवैये के किस्से आम हैं। पर लखनऊ नगर निगम में कुछ अगल हुआ। विकास कार्यों से असंतुष्ट पार्षदों से मिलने खुद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंहउनके कक्ष में पहुंच गए और उनकी समस्याओं को सुन समाधान का आश्वासन दिया।

नगर आयुक्त के घेराव की चेतावनी दी थी

विकास न होने से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त का घेराव करने की चेतावनी दी थी। सुबह से ही पार्षद नगर निगम मुख्यालय में अपने कक्ष में एकत्र होने लगे थे लेकिन नगर आयुक्त तब तक नहीं आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे नगर आयुक्त अपने कक्ष में न जाकर खुद ही पार्षदों के कक्ष में पहुंच गए और उनकी बातों को सुना।

आयुक्त ने दिया आश्वासन

नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों से जुड़ी पत्रावलियां को मंजूरी दे दी गई है। हर वार्ड में बीस-बीस स्ट्रीट लाइटें दिए जाने का आदेश दे दिया गया। हालांकि कुछ पार्षदों ने काम न होने का आरोप लगाया तो नगर आयुक्त ने कहा, कि अगर कोई परेशानी हो तो उन्हें फोन कर लिया करिए।

यह भी पढ़ेंः  लुटेरी दुल्हन ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया, जेवर लेकर हो गई फरार

यह भी पढ़ेंः गोरखपुर में मिला हुक्का बार, कई लोग पुलिस की हिरासत में

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox