होम / लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा ने कब्जाई चार सीटें, दो मिली सपा को

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा ने कब्जाई चार सीटें, दो मिली सपा को

• LAST UPDATED : April 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Lucknow Municipal Corporation Executive  लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में शनिवार को हुई बैठक में छह पार्षदों को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया है। उल्लेखनीय है कि यह मेयर और पार्षदों के कार्यकाल का अंतिम वर्ष है।
आज हुए चुनाव में भाजपा ने तीन महिला पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्यों के लिए उम्मीदवार बनाया था, जो निर्विरोध चुन ली गईं। इसमे गणेशगंज बशीरतगंज वार्ड से पार्षद शशि गुप्ता, लोहियानगर वार्ड से पार्षद मिथिलेश चौहान, आलमनगर वार्ड की पार्षद रेखा सिंह है, जबकि भाजपा से चौथे उम्मीदवार और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड (द्वितीय) से मनोज अवस्थी भी निर्विरोध चुने गए। वहीं सपा के दो कंडीडेट चुने गए

सपा के दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

समाजवादी पार्टी ने गढ़ी पीर खां वार्ड से अयार्जुरहमान और फैजुल्लागंज वार्ड (द्वितीय) से जगलाल यादव को उम्मीदवार बनाया था, जो निर्विरोध चुने गए। मतों की संख्या के हिसाब से भाजपा से चार और सपा से दो पार्षदों का चुना जाना तय था। नगर निगम के नीतिगत निर्णय लेने के लिए महापौर की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय कार्यकारिणी ही अधिकृत है।

बजट पर नहीं हो पा रही थी चर्चा

जनवरी में छह कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने से नगर निगम के नीतिगत निर्णय पर कोई सहमति नहीं बन पा रही थी। आचार संहिता के चलते चुनाव नहीं हो पा रहे थे और इस कारण नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट भी पास नहीं हो पाया है। अब पूर्ण कार्यकारिणी गठित होने के बाद बजट पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि यूपी में कामन सिविल कोड लागू होना चाहिए

ये भी पढ़ेंः राजीव कुमार ने क्यों छोड़ा नीति आयोग, किसे मिली जिम्मेदारी, जानें सबकुछ

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox