होम / lucknow News : लखनऊ में दुलहन को घर के बजाए डेंटल कालेज क्यो ले गया पति

lucknow News : लखनऊ में दुलहन को घर के बजाए डेंटल कालेज क्यो ले गया पति

• LAST UPDATED : January 21, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

lucknow News शादी और विदाई से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराके अपने घर की बजाय सीधे परीक्षा भवन पहुंच गया। यहां जिसने भी यह नजारा देखा एक पल के लिए हैरत में पड़ गए। पर जब सब को मामला पता चला तो लोग दूल्हे के प्रति खुश हुए और शाबाशी देने लगे। तमाम लोगों ने दूल्हा दुलहन के संग फोटा खिचवाई।

परीक्षा दिलाने ले गया दूल्हा lucknow News

दूल्हा अभिषेक सिंह की बारात आलमबाग से कानपुर को गई, जहां उसकी शादी कीर्ति से होने के बाद शुक्रवार सुबह विदाई हुई। अभिषेक का बीडीएस फाइनल ईयर की 11 बजे से परीक्षा थी। दूल्हे को लगा कि घर जाने में और रस्में पूर्ण करने पर देर हो जाएगी और परीक्षा भी छूट सकती है।
lucknow News इसके चलते दूल्हे अभिषेक ने घर की रस्मों को बाद में निभाने का फैसला कर अपनी दुल्हन को साथ लिए सीधे परीक्षा केंद्र रायबरेली रोड डेंटल कालेज पहुंचने का निर्णय लिया। जिसमें दुल्हन कीर्ति ने भी साथ दिया और अभिषेक की परीक्षा समाप्त होने तक 3:30 बजे तक वहीं बैठी रही। परीक्षा के बाद सभी स्टूडेंट्स ने उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचाई और उन्हें शादी की बधाई दी।

Read More: UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022, तेजवीर रालोद छोड़ कर बसपा में हो गए शामिल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox