होम / Lucknow: अमर शहीदों के याद में निकाले मशाल जुलूस, नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

Lucknow: अमर शहीदों के याद में निकाले मशाल जुलूस, नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

• LAST UPDATED : December 19, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, नोएडा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में हजारों लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक-एक दीपक जलाकर देश को नशे से आजाद कराने का नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर मशाल जुलूस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। मशाल जुलूस में अमर शहीदों के सम्मान और नशा मुक्त हो हिंदुस्तान के नारे लगते रहे।

नशे के खिलाफ करें लोगों को जागरूक
कौशल किशोर ने कहा कि मशाल जुलूस निकालने वाले सभी लोग नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान से जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश को नशे से आजाद कराने में सभी लोग योगदान दे रहे हैं। इसलिए सभी लोग नशामुक्त सेनानी हैं। काकोरी कांड के महानायक, स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद जी के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए।

देश के युवा नशे में बर्बाद
सभी नशामुक्त सेनानियों द्वारा दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सबसे पहले भारत देश में शराब की दुकान अंग्रेजो द्वारा ही खोली गई थी। सभी प्रकार के नशे विदेशों से ही भारत में आए हैं। आज हमारे देश में हर वर्ष कई लाख लोगों की नशे के कारण असमय मृत्यु हो रही है। हमारे देश के युवा नशे में बर्बाद हो रहे हैं। उनकी प्रतिभा खत्म हो रही है। इसलिए हम सभी को देश को इस संकट से बाहर निकालना है। नशामुक्त भारत बनाना है।

देशवासियों से अपील, परिवारवालों को रखें नशे से दूर 
कौशल किशोर ने कहा भारत को विकसित भारत और विश्वगुरु बनाने के लिए हमें नशामुक्त भारत बनाना होगा। तभी एक समृद्ध और खुशहाल भारत बनेगा। पूरे देश में चारो तरफ खुशहाली होगी। सभी देशवासियों से अपील किए कि सभी लोग अपने लड़के-लड़कियों अपने परिवारवालों को नशे से दूर रखे। अपना परिवार नशामुक्त परिवार बनाएं। अपनी दोस्ती नशामुक्त दोस्ती रखें। भारत को नशे से आजाद कराने की इस लड़ाई में साथ दें।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के जेल में बंद इरफान सोलंकी से मुलाकात पर गरमाई सियासत, बृजेश पाठक और ओपी राजभर ने साधा निशाना

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox