होम / Lucknow: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने ऐसा क्या कह दिया कि नगर निगम में जमकर हुआ हंगामा

Lucknow: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने ऐसा क्या कह दिया कि नगर निगम में जमकर हुआ हंगामा

• LAST UPDATED : November 17, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । लखनऊ नगर निगम के सदन में गुरुवार को उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने यह कह दिया कि 15 करोड़ रुपए गुजरात की कंपनियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने जो 200 करोड़ रुपए का बांड जारी किया था, उसके ब्याज का 15 करोड़ चुकाकर गुजरात की कंपिनयों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद दोनों तरफ से सदन में जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा और सपा पार्षद आमने सामने आ गए।

विधायक ने सदन में ऐलान किया कि यदि उनकी बात गलत हो तो वे सभा में तुरंत माफी मांगने को तैयार हैं। वहीं भाजपा पार्षदों का कहना था कि सपा सरकार ने ही इको ग्रीन कंपनी को शहर में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी थी। यह कंपनी बड़े घपले कर रही है। उधन, सपा और कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि इको ग्रीन को भाजपा ने ही मौका दिया था। हंगामा न शांत होने पर महापौर ने सदन स्थगित कर दिया।

मेरे शब्द गलत तो आत्मदाह कर लूंगा
सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें टूटी हुई है। साफ सफाई नहीं है। सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं। नालियां जाम हैं। मोहल्लों में कूड़े का ढेर लगा है। नगर निगम के पास पैसा नहीं है।

मुझे जानकारी है कि लखनऊ नगर निगम ने प्रति वर्ष दो सौ करोड़ का शेयर मार्केट में पैसा लगाया गया है। 15 करोड़ रुपए हर साल गुजरात की तीन कम्पनियों को नगर निगम पैसा देता है। मुंबई जाकर लखनऊ नगर निगम ने 200 करोड़ का शेयर लगाया है। लखनऊ नगर निगम कर्ज में डूबा हुआ है। अगर मेरे शब्द गलत हैं तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।

यह भी पढ़ें: प्रदेश के 10 जिलों के बनेगा खूबसूरत डिजाइन वाला न्यायालय भवन, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox