होम / Lunar Eclipse 2022: देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण, ज्योतिषाचार्य ने कहा- देश दुनिया के लिए बहुत अशुभ है 15 दिन के भीतर 2 ग्रहण

Lunar Eclipse 2022: देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण, ज्योतिषाचार्य ने कहा- देश दुनिया के लिए बहुत अशुभ है 15 दिन के भीतर 2 ग्रहण

• LAST UPDATED : October 31, 2022

Lunar Eclipse 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । देव दीपावली कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल देव दीपावली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण है। भारत के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक तौर पर ग्रहण देखा जा सकेगा।

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम करीब साढ़े 5 बजे के बाद शुरू होकर शाम 6.19 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण करीब 40 से 45 मिनट तक रहेगा। भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

ज्योतिषाचार्य राम सुमिरन पांडेय के मुताबिक इन ग्रहण के प्रभावों से मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। इससे पहले दीपावली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। यानी 15 दिन के भीतर दो ग्रहण पड़ रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि यह देश के लिए अशुभ है। इनका प्रभाव अशुभ पड़ सकता है।

जानिए कब लगेगा सूतक?

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 8 नवंबर को लग रहा चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके लिए सूतक काल सुबह करीब 5 बजे से शुरू होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण काल के दौरान कुछ नियमों का पालन भी करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। साथ ही ग्रहण के बाद सभी को स्‍नान-दान-पुण्य करना चाहिए।

अब जानिए क्या-क्या आपदाएं आ सकती हैं?

ज्योतिषिविद् राम सुमिरन पांडेय कहते हैं कि 15 दिन के भीतर दो ग्रहण का होना अशुभ है। इसका दुष्प्रभावित निश्चित तौर पर इंसानों पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। आंधी, भूकंप और भूस्खलन होने की आशंका है। आतंकी घटनाएं हो सकती हैं। औद्योगिक कामों में गिरावट आ सकती है।

चंद्र ग्रहण पर क्‍या सावधानी बरतें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। जिसका हमारे जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। इन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।

  • मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
  • सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
  • गर्भवती महिलाओं को सावधान रहना चाहिए।
  • पूजा या अन्य धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए।
  • यात्रा करने से बचें।
  • ग्रहण के दौरान भोजन न करें।
  • बच्‍चे और गर्भवती महिलाएं खाद्य पदार्थों में कुश या तुलसी के पत्ते डालकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं।
  • ग्रहण के बाद गंगाजल का छिड़काव करें।

जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। चूंकि यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लग रहा है इसलिए सबसे ज्‍यादा असर इसी राशि के जातकों पर रहेगा। इसके अलावा साल के आखिरी ग्रहण पर बुध-शुक्र ग्रह की द्दष्टि चंद्रमा पर रहेगी।

ये भी पढ़ें: ‘हां मैने शराब पी है, झूठ नहीं बोलूंगा’…अस्पताल की इमरजेंसी में मिले डॉक्टर ने खोल दी इलाज की पोल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox