Categories: मनोरंजन

माफिया मुख्तार के भाई व सांसद अफजाल की 14.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क

इंडिया न्यूज, गाजीपुर (Action Against Afzal)। गाजीपुर में पुलिस-प्रशासन ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी की 14.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। भांवरकोल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अफजाल अंसारी की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद के खिलाफ यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में की गई। पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे ने कई थानों की फोर्स के साथ जाकर भू-संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की।

अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का मामला

अफजाल अंसारी के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है।  एसपी रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि गाजीपुर जनपद में अवैध तरीके से धन-संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि मौजा मांचा, पनेठा, नरसिंहपुर और खरडीहा गांव में अफजाल अंसारी की भू-संपत्तियों को कुर्क किया गया। इसमें से कुछ भूखंड पर उनकी बेटियों का नाम भी दर्ज है।

यह भी पढ़ेंः हादसे में कांवड़िए की मौत के बाद हंगामा, फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर हुई दुर्घटना

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago