होम / Mafia Vinod Upadhyay: एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय को किया ढेर, क्या है पूरा मामला जानें

Mafia Vinod Upadhyay: एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय को किया ढेर, क्या है पूरा मामला जानें

• LAST UPDATED : January 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Mafia Vinod Upadhyay: UP STF की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुल्तानपुर में एसटीफ की टीम ने एक लाख के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध की दुनिया में इनामी माफिया विनोद उपाध्याय का बड़ा नाम है। और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में इसका नाम आता है। अब पुलिस ने विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चले कि विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज थे। जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी माफिया विनोद उपाध्याय ढेर हो गया।

दरअसल गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय के सिर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। विनोद उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला है। एडीजी जोन गोरखपुर ने माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ थआ।

गुरुवार की रात एसटीएफ के मध्य सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बदमाश विनोद उपाध्याय की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें विनोद उपाध्याय पर पुलिस ने गोली चलाई और उठे ढेर कर दिया। उससे गंभीर चोट आई। जिसके चलते उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौैत हो गई

Read Also: Election Commission: 2024 चुनाव को लेकर जायजा लेगा चुनाव आयोग, इस दिन से राज्यों का दौरा तय

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox