Categories: मनोरंजन

Mahapanchayat on Ghazipur border : गाजीपुर बार्डर पर महापंचायत

इंडिया न्यूज, मेरठ:

Mahapanchayat on Ghazipur border पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानून बिलों को निरस्त करने की घोषणा कर दी है पर आंदोलन कर रहे किसान अभी भी धरे पर डटे हुए हैं। दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 26 नवंबर 2021 को पूरा एक साल हो जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि वह अपना आंदोलन खत्म नहीं करने वाले। क्योंकि उनकी मांगें अभी भी बाकी है। इन मांगों में मुख्य रूप से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर कानून शामिल है। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 26 नवंबर 2021 को पूरा एक साल हो जाएगा।

महापंचायत के लिए जुटना शुरू हुआ हुजूम Mahapanchayat on Ghazipur border

एक साल पूरा होने पर गाजीपुर बार्डर पर किसानों की महापंचायत होगी। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए बार्डर पर किसानों का हुजूम जुटना शुरू हो गया है। मेरठ से भी इसमें भाकियू के किसान शामिल होंगे। उधर, मेरठ में गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली का आयोजन करते हुए कृषि कानूनों की वापसी को अपना समर्थन दिया।

महापंचायत शुक्रवार को Mahapanchayat on Ghazipur border

संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर किसानों ने गाजीपुर बार्डर पर 26 नवंबर शुक्रवार को होने वाली महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है।महापंचायत के लिए किसान जुटने शुरू हो गए हैं। मेरठ से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी लगभग 15 ट्रैक्टर व 20 गाड़ियों के काफिले के साथ गाजीपुर बार्डर के लिए शुक्रवार सवेरे रवाना होंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन की ओर से मेरठ से लगभग 200 किसानों की महापंचायत में भागीदारी होगी।

Also Read : Channi Statement on kisan Andolan किसानों का संघर्ष लोकतंत्र और मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक मोड़

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago