होम / Bageshwar News: बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले महेंद्र भट्ट ; बागेश्वर की जनता ने विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा को चुना

Bageshwar News: बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले महेंद्र भट्ट ; बागेश्वर की जनता ने विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा को चुना

• LAST UPDATED : September 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Bageshwar News : बागेश्वर की जनता ने विकास के लिए मतदान किया है। लगातार पांचवीं बार भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा के चुनाव को जीता है। ये कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का। उन्होंने कहा कि वह संतुष्ट हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की वजह से बागेश्वर उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

115 बूथों पर 60 फीसदी मत प्राप्त हुए

इसके साथ ही महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का जो विश्वास था, वह बागेश्वर के चुनाव में देखने को मिला है। कुल 188 बूथों में से 115 बूथों पर 60 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। इस बार कम मतदान में भी बीजेपी चुनाव जीती है। बीजेपी का मत प्रतिशत भी कम नहीं हुआ है, ये बड़ी ही खुशी और राहत की बात है।

कार्यक्रम में संगठन की भूमिका देखने को मिलेगी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जीत के साथ ही इस पूरे चुनाव की भाजपा समीक्षा करेगी। तमाम चुनौतियों के बावजूद बागेश्वर की जनता ने विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा को चुना है। इस चुनाव के संपन्न होने के बाद अब भाजपा आगामी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम देश में चल रहा है। इस कार्यक्रम में संगठन की भूमिका भी देखने को मिलेगी। हर घर जाकर आंगन की मिट्टी एकत्र करेंगे। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तीन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में सभी विधायकों और सांसदों को भी जोड़ा गया है।

Read more: Himalaya Day 2023: हिमालय दिवस पर सीएम धामी दी शुभकामनाएं, जानें इस मौके पर और क्या कहा उन्होंने..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox