Categories: मनोरंजन

Mainpuri By Election: शिवपाल बोले- BJP प्रत्याशी मेरा शिष्य तो दूर चेला भी नहीं है

Mainpuri By Election

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh) । 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। यहां भाजपा ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है, वहीं सपा ने डिंपल यादव को उतारा है। कांग्रेस और बसपा इस चुनाव से बाहर है। सोमवार को पूर्व मंत्री और डिंपल के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने कहा कि अगर शिष्य होता तो इस तरह का धोखा ना देता वह तो चेले लायक भी नहीं है।

दरअसल, भाजपा ने जब रघुराज सिंह शाक्य के नाम का ऐलान किया तो चर्चा उठी कि वे शिवपाल सिंह यादव के शिष्य हैं। बता दें कि रघुराज सिंह शाक्य कभी सपा में थे। 2012 से 2017 तक रघुराज सिंह शाक्य इटावा सीट से सपा विधायक रहे हैं।

2024 में 50 सीट जीतेगी सपा
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए डिंपल यादव को ऐतिहासिक वोटों से जिताएं। जिससे नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों को हम और डिंपल यादव मिलकर पूरा करेंगे। साथ में अखिलेश यादव का भी सहयोग लेंगे। अगर सब मिलकर ऐतिहासिक जीत दिलाते हैं तो 2024 के चुनाव में 45 से 50 सीट लोकसभा की जीत कर केंद्र में अपनी सरकार बनाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य शिवपाल यादव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वह मेरा शिष्य होता तो इस तरह का धोखा ना देता। वह तो चेले लायक भी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने साफ कर दिया यह सिर्फ मंदिर मस्जिद करती है और हम लोगों को लड़ाते हैं। महंगाई है, गरीबी है, नौजवान परेशान हैं। इन पर बात भाजपा नहीं करती है। अब हम सबको एक होकर भाजपा के खिलाफ लड़ना है और इनको उखाड़ फेंकना है। उत्तर प्रदेश में हर कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, वह भाजपा को नहीं दिखाई देता। सिर्फ भाई भाई को लड़ाना चाहती है भाजपा।

तीन सीटों पर हो रहे चुनाव
उत्तर प्रदेश के 2 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव होने हैं। ये सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को रिजल्‍ट आएगा। यहां से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें: हाईटेक सेफ्टी फॉग डिवाइज दिलाएगा रेलवे को लेट लतीफी से निजात, सुरक्षित रहेगी यात्रा

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago