होम / Mainpuri By-Election: बहू डिंपल की जीत की तैयारी में जी-जान से लगे चाचा शिवपाल यादव

Mainpuri By-Election: बहू डिंपल की जीत की तैयारी में जी-जान से लगे चाचा शिवपाल यादव

• LAST UPDATED : November 19, 2022

Mainpuri By-Election

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar pradesh): सपा मुखिया, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं| मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की विरासत इस चुनाव का सबसे अहम मुद्दा है। सियासी मैदान में सपा और भाजपा के बीच जंग छिड़ी हुई है।

मैनपुरी सीट पर सियासी जंग

मैनपुरी की जनता तकरीबन 18 महीनों के लिए अपना सांसद चुनने जा रही है। इस लोकसभा का कार्यकाल मई 2024 में खत्म होगा। इस उपचुनाव का खासा कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ मुलायम सिंह के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है। मुलायम की सियासी विरासत ही सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने बहू डिंपल की जीत की तैयारी शुरू कर दी है|कार्यकर्ता भी इसमें जी जान से जुट गये हैं| शिवपाल सिंह यादव ने इसकी जिम्मेदारी खुद ली है|

डिंपल की जीत के लिए जुटी प्रसपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव ने सैफई में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। उन्होंने उपचुनाव में समर्थन मांगा। इस मुलाकात के बाद चाचा शिवपाल ने भावुक अपील करते हुए डिंपल को जिताने का भरोसा दिलाया। प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव व उनके बेटे आदित्य यादव ने भी डिंपल यादव के समर्थन का एलान कर दिया है| शिवपाल खुद एक एक कार्यकर्ता से इसके बारे में बात कर रहे हैं| जसवंतनगर विधानसभा सीट का समर्थन डिंपल के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है|

यह भी पढ़ें :Greater Noida: उलेमाओं ने फतावा किया जारी, शादी में डीजे और आतिशबाजी का करेंगे बहिष्कार

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox