होम / Marathon will be 6 Jan. in Banaras : ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान, 6 को बनारस में होगी मैराथन

Marathon will be 6 Jan. in Banaras : ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान, 6 को बनारस में होगी मैराथन

• LAST UPDATED : December 29, 2021

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Marathon will be 6 Jan. in Banaras : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत कांग्रेस छह जनवरी को बनारस में मैराथन कराने जा रही है। बीएचयू सिंहद्वार से शुरू होकर रविंद्रपुरी, भेलूपुर, कमच्छा होते हुए यह मैराथन सिगरा स्थित शहीद उद्यान पर समाप्त होगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बनारस में इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि मैराथन के लिए 30 दिसंबर को नागरी नाटक मंडली में कार्यक्रम होगा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदिता हुड्डा सहित कई अन्य नेता शामिल होंगी।

1128 लड़कियों को पुरस्कृत करेगी कांग्रेस (Marathon will be 6 Jan. in Banaras)

मैराथन दौड़ के लिए प्रस्तावित रूट का भ्रमण भी करेंगी। प्रथम आने पर स्कूटी, द्वितीय को मोबाइल फोन, तृतीय को फिटनेस बैंड, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली लड़की को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। अभियान से कांग्रेस 1128 लड़कियों को पुरस्कृत करेगी। वाराणसी जिला और महानगर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी घर-घर जाकर लड़कियों और महिलाओं से संपर्क साध रही हैं। प्रियंका गांधी के विचारों से उन्हें अवगत करा रही हैं।

(Marathon will be 6 Jan. in Banaras)

Read More: Amit Shah Said In Hardoi : हरदोई में अमित शाह बोले- यूपी में माफिया राज खत्म

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox