होम / विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

• LAST UPDATED : May 10, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा : 

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में सोमवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। मायका पक्ष ने मृतका के ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पति इलेक्ट्रानिक शोरूम में करता काम

थाना पिढ़ौरा के गांव गजनपुरा निवासी माखन सिंह ने बेटी गिरजा (19) की शादी 24 अप्रैल 2021 को मालोनी पोखर, खेरा राठौर निवासी रवि से की थी। पति संजय प्लेस स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में नौकरी करता है। दोनों सुशील नगर में किराये पर कमरा लेकर रहते थे।

यह भी पढ़ेंः महिला की घर में गला दबाकर हत्या, शरीर पर मिले कई चोंटों के निशान

पति ने किया था फोन

मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार शाम रवि ने फोन किया। उसने बताया कि गिरजा ने फांसी लगा ली है। सुनते ही वह सकते में आ गए। उसके घर पहुंचे तो देखा गिरजा के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ससुरालीजन कार की कर रहे थे मांग

पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी का उत्पीड़न किया जाता था। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है। इस पर पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः शादी में बराती बनकर आए दो बदमाश ले उड़े 20 लाख के गहने, एक बदमाश का ेगिरा मोबाइल

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox