होम / Mathura: हार्डकोर क्रिमिनल सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार, जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज

Mathura: हार्डकोर क्रिमिनल सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार, जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज

• LAST UPDATED : December 26, 2022

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh)। मुठभेड़ के बाद घायल हार्डकोर क्रिमिनल जिला अस्पताल से फरार हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लेकिन बदमाश उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी सोते रहे। जब उनकी नींद टूटी तो उनके होश उड़ गए। जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पड़ताल की है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

दरअसल, थाना शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जघावली निवासी अशरू को गिरफ्तार किया था। वह अंतरराज्यीय चोर था। उसकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।

इन पर दर्ज हुआ केस
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा में तैनात रहे दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों सिपाहियों और चोर के खिलाफ कोताली में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से भाजपा का नाम हटाया, क्या राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल?

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox