होम / Mathura Temple: दानपेटी से 1.9 करोड़ रुपए लेकर पुजारी फरार! जानें पूरा मामला

Mathura Temple: दानपेटी से 1.9 करोड़ रुपए लेकर पुजारी फरार! जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : August 3, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Mathura Temple: यूपी के मथुरा से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर जाने माने मंदिर मानसी गंगा मुखारविंद मंदिर के पुजारी ने दानपेटी से एक करोड़ 9 लाख रुपए की चोरी की और फरार हो गया। इस खबर के उजागर होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की एक टीम जांच पड़ताल के लिए घटनास्थल पर पहुंची। जांच में यह बात सामने आई की पुजारी ने सारी राशि बैंक में जमा कराने के लिए निकला था पर पुजारी बैंक पहुंचा ही नहीं। पुजारी के घर जब पुलिस पहुंची तो 71 लाख 92 हजार बरामद हुए। आरोपी के घर पर ही पुलिस ने नोटों की गिनती मशीन की मदद से की।

Read More: Ayodhya Rape Case: पीड़ित परिवार को धमकाया! आरोपी पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी शुरु, जानें खबर

बाकी राशि की जांच जारी

बैंक में जमा कराने के लिए निकाले एक करोड़ 9 लाख रुपए के साथ पुजारी ना बैंक पहुंचा ना वापस मंदिर लौटा, जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुजारी की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस जब आरोपी पूजारी के घर पहुंची तो उन्हें नोट बोरी में भरा मिला। शेष राशि की छानबीन जारी है। एसपी देहात त्रिगुन के मुताबिक पुजारी की गिराफरी की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। पुजारी की पत्नी ने पुलिस को पैसों की जानकारी दी थी।

Read More: Ayodhya Rape Case: आरोपी संग सपा सांसद अवधेश प्रसाद की तस्वीर सामने आने पर सांसद बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं…’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox