होम / बीमारी ठीक करने के बहाने मौलाना ने किया किशोरी से दुष्कर्म

बीमारी ठीक करने के बहाने मौलाना ने किया किशोरी से दुष्कर्म

• LAST UPDATED : August 17, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Physical Abuse in Lucknow)। मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मौलाना ने मां के साथ झाड़फूंक के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म किया। यह घटना चार माह पुरानी है। मां को किशोरी ने जानकारी दी लेकिन लोकलाज के डर से वह चुप्पी साध गई। मुंबई में काम करने वाला पिता जब वापस आया तो उसे इस मामले की जानकारी हुई। तत्पश्चात किशोरी के पिता ने मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मां के साथ अकेली गांव में रहती है किशोरी

क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। पिता मुंबई में रहकर नौकरी करता है। किशोरी अपने मां के साथ एक मस्जिद के मौलाना फखरे आलम निवासी दरियापुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव के पास झाड़फूंक के लिए जाती थी। वहां मौलाना ने चार महीने पहले किशोरी को झाड़फूंक के बहाने अंदर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने मां से बताया तो समाज में बदनामी के डर से वो चुप्पी साध गई।

मुंबई से लौटने पर भड़का पिता

आठ दिन पहले मुंबई से पिता घर पहुंचा तो किशोरी ने उन्हें बताया। इस पर वह भड़क गया तथा वह गुस्से में मंगलवार को बेटी के साथ थाने पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज कुलदीप दुबे के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः पैसेंजर ट्रेन व माल गाड़ी के बीच टक्कर, गोंदिया हादसे में 50 से अधिक जख्मी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox