होम / Maurya Expressed Displeasure over EVM : विधानसभा चुनाव में ईवीएम ने किया खेल, हारने के बाद बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

Maurya Expressed Displeasure over EVM : विधानसभा चुनाव में ईवीएम ने किया खेल, हारने के बाद बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

• LAST UPDATED : March 14, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

Maurya Expressed Displeasure over EVM : सपा नेता अब ईवीएम को दोष दे रहे हैं। फाजिलनगर से चुनाव हारने वाले सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर ईवीएम और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि बैलेट पेपर की वोटिंग में सपा 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सियासी रणनीति के तहत चुनाव से ठीक पहले न सिर्फ पार्टी बदली, बल्कि अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव मैदान में उतरे।

चुनाव से पहले सपा में पहुंचे मौर्य (Maurya Expressed Displeasure over EVM)

स्वामी ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। वो 2007 से 2022 तक कुशीनगर जिले के अपने पारंपरिक सीट पडरौना से विधायक रहे हैं। 2016 में भाजपा में आने से पहले वो बसपा के साथ थे। स्वामी की हार में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी का बागी होना मुख्य वजह माना जा रहा है। स्वामी के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने वाले कई नेताओं को टिकट तो दिया गया, लेकिन नामांकन के बाद उन्हें मैदान से वापस होना पड़ा।

(Maurya Expressed Displeasure over EVM)

Also Read : Unit of RSS will Reach every Justice Panchayat : यूपी में हर न्याय पंचायत तक पहुंचेगा संघ, शताब्दी वर्ष में शाखा के विस्तार की योजना

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox