होम / Maurya will join SP on 14th : 14 को सपा में शामिल होंगे मौर्य, भाजपा छोड़ने के बाद किया एलान

Maurya will join SP on 14th : 14 को सपा में शामिल होंगे मौर्य, भाजपा छोड़ने के बाद किया एलान

• LAST UPDATED : January 12, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Maurya will join SP on 14th : मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज सपा में शामिल होने पर बने सस्पेंस को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं 14 जनवरी को सपा में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि उनके पास भाजपा के किसी भी छोटे या बड़े नेता ने फोन नहीं किया। अगर वो लोग पहले से ही सावधान होते और जनता के मुद्दों की बात की होती तो भाजपा की स्थिति आज ऐसी नहीं होती।

भाजपा ने दी थी पुनर्विचार की सलाह (Maurya will join SP on 14th)

मौर्य के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें ट्वीट कर फैसले पर पुनर्विचार करने की सलाह दी थी। जिस पर स्वामी प्रसाद ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को खुद की दुर्गति पर तरस आना चाहिए। पहले वह अपने को सम्मानित स्थिति में लाएं। केशव प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री है, उनके सलाहकार नहीं है। उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि कमल तो कमल है, उसे खिलना ही होता है।

(Maurya will join SP on 14th)

Read More: BJP Meeting in Delhi On 11 January: भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को दिल्ली में करेगी उम्मीदवारों को लेकर मंथन, 13 जनवरी को कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox