होम / Maximum Temperature Reached near 43 Degrees : आगरा में सात दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू का अलर्ट जारी, रखें पूरा ध्यान

Maximum Temperature Reached near 43 Degrees : आगरा में सात दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू का अलर्ट जारी, रखें पूरा ध्यान

• LAST UPDATED : April 4, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा।

Maximum Temperature Reached near 43 Degrees : लू के थपेड़ों से बेहाल ताजनगरी में सात दिन आसमान से आग बरसेगी। पारा पुराने रिकार्ड तोड़ सकता है। रविवार को आगरा सूबे में सबसे गर्म शहर रहा। दिन का तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चैत्र में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पारा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी देते हुए अगले 7 दिनों का अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

झुलसाने वाली गर्मी से परेशान रहे लोग (Maximum Temperature Reached near 43 Degrees)

दिन में 10 बजे गर्म हवाएं चलने लगीं। शाम छह बजे तक हवाएं गर्म रहीं। इधर, गर्मी के कर्फ्यू से शहर के प्रमुख बाजार व सड़कें खाली हो गईं। झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। रात का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाएं (Maximum Temperature Reached near 43 Degrees)

राजस्थान से गर्म हवाएं आगरा का पारा बढ़ा रही हैं। तापमान बढ़ने से रिकार्ड पुराने रिकार्ड टूट रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कम बरसात और मरुस्थलीय क्षेत्र के प्रभाव के कारण आगरा में अधिक गर्मी पढ़ रही है। मई और जून के महीने में गर्मी सभी पुराने रिकार्ड तोड़ सकती है। नौ अप्रैल तक मौसम विभाग ने हीटवेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

(Maximum Temperature Reached near 43 Degrees)

Also Read : Expensive to Travel to Religious Places : धार्मिक स्थलों का यात्रा करना हुआ महंगा, आईआरसीटीसी ने बढ़ा दिया किराया

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox