Categories: मनोरंजन

Meerut: कार में अगवा कर 10 साल की बच्ची से रेप, पीड़िता ने रोते हुए मां से बताई पूरी दास्तान

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां 10 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया। इसे बाद आरोपी उसे डिवाइडर के पास फेंक कर फरार हो गया। सीसीटीवी में सफेद रंग की कार कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दूध खरीदने निकली थी लड़की
यह पूरा मामला गंगानगर थाना क्षेत्र में गंगानगर का है। यहां एच ब्लॉक में रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। परिवार का खर्च चलाने के लिए महिला एक प्राइवेट अस्पताल में जॉब करती है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बच्ची दूध लेने के लिए घर से निकली थी। तभी उसे एक सफेद कार सवार व्यक्ति ने कार में बैठाया और रेप किया। बाद में छोड़ दिया।

कुछ देर बाद बच्ची बदहवाश हालत में घर पहुंची। उसने अपने साथ हुए वारदात की जानकारी मां को दी। इसे बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बच्ची को इलाज और मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है। बच्ची काफी डरी सहमी है।

एसओ बोले- पुलिस कर रही जांच
गंगानगर एसओ दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि कुछ लोग अपहरण करके ले गए, उसके बाद बच्ची को के ब्लॉक के जंगल में छोड़कर चले गए। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अनुकंपा आधार पर मिलने वाली नौकरी के नियम में बदलाव , अब इन्हें भी मिलेगा फायदा

Connect Us Facebook | Twitter
Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago