होम / Meerut News: BJP नेता संगीत सोम बोले- राजपूतों को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे

Meerut News: BJP नेता संगीत सोम बोले- राजपूतों को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे

• LAST UPDATED : October 6, 2022

Meerut News

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। भाजपा के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर भड़काऊ बयानबाजी की है। विजयादशमी पर्व पर बुधवार को मेरठ के सरधना में राजपूत उत्थान सभा की तरफ से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ।

यह कार्यक्रम खेड़ा इंटर कॉलेज मैदान में हुआ। इसमें राजपूत समाज ने शस्त्रों की पूजा की और एकजुटता का संकल्प दोहराया। इसके बाद जब पूर्व विधायक संगीत सोम की बोलने की बारी आई तो वे अपने पुराने अंदाज में ही दिखे। संगीत सोम ने समुदाय विशेष को टारगेट करते हुए कहा कि सत्ता के साथ-साथ भविष्य में शस्त्रों की भी जरूरत पड़ेगी।

पहले शस्त्र पूजन में सैकड़ों लाइसेंसी शस्त्र आते थे

पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि पहले शस्त्र पूजन में सैकड़ों लाइसेंसी शस्त्र पूजन के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन से नहीं, त्याग, तपस्या समर्पण के बल पर आगे बढ़ता है। आने वाले समय में शस्त्र की जरूरत पड़ेगी और राजपूत समाज को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे। जिस प्रकार देशद्रोही ताकतें हमारे देश पर चौतरफा आक्रमण कर रही हैं, उस स्थिति में शस्त्रों का महत्व बढ़ जाता है।

विजयादशमी पर्व पर बुधवार को मेरठ के सरधना में राजपूत उत्थान सभा की तरफ से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ।

जिनकी संख्या बढ़ती जा रही, उनकी चिंता करने की आवश्यकता

संगीत सोम ने कहा कि जनसंख्या घटती जा रही है, उसकी चिंता की जरूरत नहीं है लेकिन जिनकी जनसंख्या बढ़ रही है, उनकी चिंता करने की आवश्यकता है। इसीलिए शस्त्रपूजन की जरूरत पड़ेगी। जब पूरी तरह आतंक बढ़ जाएगा, तब इन शस्त्रों की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकजुटता ही समाज के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

सोम ने आगे कहा कि हम सभी को समाज में फैली बुराइयों को उखाड़कर अच्छाइयों को स्थापित करना होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तिरंगा रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दिनों सब हरा ही हरा दिख रहा है। कुछ दिन बाद यूपी में भी हरा ही हो सकता है।

यह भी पढ़ें- रेप के बाद BA की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, फांसी पर लटकाया शव

यह भी पढ़ें- Agra: हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी जिंदा जले

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox