Categories: मनोरंजन

MEERUT: दहेज के कारण ससुराल वालों ने की हत्या, मृतिका के पिता की शिकायत पर कब्र की हुई खुदाई

MEERUT
इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। मेरठ से एक महिला के मारने का मामला सामने आया है। महिला के पिता शफीकुद्दीन का आरोप है कि महिला को उसके ससुराल वालों ने मारा है। महिला के पिता ने बताया कि उनके बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज़ के चलते अक्सर मारा करते थे। महिला के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के पति का किसी विदेशी महिला से अफेयर भी था। महिला के पिता ने मामले की तहरीर एसएसपी के पास भी लिखवाई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अब महिला की कब्र की खुदाई शुरू करा दी है।
ससुराल वालों ने कहा तबियत बिगड़ने से हुई मौत
मृत महिला का नाम नसरीन है। नसरीन के पिता ने बताया कि नसरीन के ससुराल 25 नवंबर की रात में नसरीन ससुराल वालों ने सरीन की हत्या कर दी। हत्या के बाद अगले दिन नसरीन के पति ने उनको फोन कर के बताया कि तबियत बिगड़ने के कारन नसरीन की मौत हो गयी है। नसरीन के पिता का कहना है कि नसरीन के ससुराल वाले झूठ बोल रहे हैं और उनके बेटी की हत्या ससुराल वालों ने ही की है।
दहेज़ के लिए करते थे प्रताड़ित
नसरीन के पिता ने बताया कि नसरीन के ससुराल वाले अक्सर नसरीन को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे। शफीकुद्दीन रोते हुए बताने लगे कि 11 साल पहले उसने अपनी बेटी नसरीन का निकाह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र हुमायूं नगर निवासी आमिर से कराया था। शादी में उन्होंने 35 लाख रुपये खर्च किये थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी नसरीन के ससुराल वाले उसे कम दहेज़ मिलने का ताना देते थे और उससे प्रताड़ित करते थे।
पति का था विदेशी महिला से अफेयर
नसरीन के पिता ने बताया कि उनके दामाद का किसी विदेशी महिला से अफेयर था। जिसके चलते वह हमेशा नसरीन को मारा करता था। नसरीन का पति आमिर उस विदेशी महिला से शादी के लिए भी कहता था। आमिर ने विदेश जाने के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था। आमिर ने नसरीन को मायके से 1 करोड़ लाने के लिए भी कहा था। नसरीन के पिता ने बताया कि आमिर ने पैसा न देने पर नसरीन को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह सब जानकारी नसरीन ने अपने पिता को दी थी।
Priyanshi Srivastava

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago