होम / Meerut: गर्भवती के पेट पर मारी लात, एक साल की मासूम को पीटा, चार गिरफ्तार

Meerut: गर्भवती के पेट पर मारी लात, एक साल की मासूम को पीटा, चार गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 23, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज़, मेरठ (Uttar pradesh)। मेरठ जिले के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसने मानवता को वाकई शर्मसार कर दिया है। दरअसल, बीते गुरूवार को एक कबाड़ी ने गर्भवती महिला के घर में घुसकर बेरहमी से उसके पेट पर लात मार दी। इतना ही नहीं उसने एक साल की मासूम की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

पड़ोसियों ने बनाया घटना का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं उसने पास में खेल रही एक साल की मासूम बच्ची को उठाकर पटक दिया। मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने आरोपी की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि महिला चार महीने की गर्भवती है। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के मकान पर कब्ज़ा चाहते थे दबंग
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जमीन कब्जाने का काम करता है। आरोपी कई गरीबों के मकान पर कब्जा कर चुका है। आरोपी पहले गरीबों के मकानों को कम पैसों में गिरवी रखता है। फिर दबंगई के दम पर उनपर कब्ज़ा कर लेता है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके मकान पर भी कब्जा करने के इरादे से आया था।

जेल की चार दीवार में पहुंचे आरोपी
वहीं मामले का वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज कर 4 लोगों को जेल भेज दिया है। जिसमें अशोक सिंह, दिरिश सिंह और अशोक के 2 बेटों विकास और शैलेंद्र को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक के डर से कोई उसके खिलाफ कुछ नहीं बोलता है। वहीं पुलिस भी आरोपी के खिलाफ एक्शन नहीं लेती है।

यह भी पढ़ें: Gaziabad: बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग का रौद्र रुप देख सहमे लोग, हादसे में लाखों का नुकसान

Connect Us Facebook | Twitter

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox