होम / Meerut News: अंजली गर्ग हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, तीन गिरफ्तार, जांच तेज

Meerut News: अंजली गर्ग हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, तीन गिरफ्तार, जांच तेज

• LAST UPDATED : June 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Meerut News: टीपी नगर में थाना अंजली गर्ग की हत्या भाड़े के शूटरों से कराई गौ थी। उसके साथ अंजली के दूसरे दुश्मन भी मिले हुए थे। नीरज शर्मा के खिलाफ अंजली ने पांच मुकदमे दर्ज करा रखे थे। अंजली की हत्या के बाद दोनों शूटर माधवपुरम के प्रताप विहार में नीरज शर्मा के ही फ्लैट पर रुके। यहां से नीरज शर्मा भी दोनों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आज उसे दो अन्य शूटरों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही

पुलिस ने जांच में बाताया कि इस घटना का मास्टर माइंड सुरेश भाटी है। वहीं शूटरों को ट्रैस कर के कार्रवाई की है। माधवपुरम निवासी श्वेता शर्मा घर के बराबर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका बुटीक का भी काम है। श्वेता के पति नीरज शर्मा का भी अंजली से विवाद चल रहा था। हत्या के बाद पुलिस ने श्वेता को भी हिरासत में लिया हुआ था। नीरज घर से गायब था। पुलिस ने न्यू मेवला कॉलोनी से आसपास के इलाके में सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो दोनों शूटर स्कूटी पर ट्रांसपोर्ट गेट के सामने से माधवपुरम जाने वाली रोड पर नजर आ गए।

सीसीटीवी के आधार पर जांच

बता दें कि पुलिस यहां पर लगे सीसीटीवी को चेक किया। जिसमे दिखा कि शूटरों के प्रताप विहार जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं श्वेता के पति नीरज का प्रताप विहार में फ्लैट है। पुलिस ने जानकारी दी कि नीरज हत्या के बाद दिल्ली जाने की बात कहकर निकल गया। वहीं पुलिस ने कहा कि तमाम साक्ष्यों को समझा जाए तो इससे साफ होता है कि शूटर नीरज के साथ उसके घर पर रुके थे।

Also Read:

Lucknow: ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ की मदद से लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सीएम ने किया सम्मान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox