होम / Meerut News: दस करोड़ का भैंसा, सेल्फी लेने की मची होड़

Meerut News: दस करोड़ का भैंसा, सेल्फी लेने की मची होड़

• LAST UPDATED : October 19, 2022

Meerut News

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh) : दस करोड़ का भैंसा…सुनने में थोड़ा अजीब लगता है..लेकिन ये सच है। जी हां! दस करोड़ का ये भैंसा आपको मेरठ में देखने को मिल सकता है। भैंसे के खानपान व देखभाल में प्रति महीने लाखों रुपये का खर्च आता है। इस भैंसे से होने वाली आमदनी भी ख़ूब है। ये भैंसा यह रोजाना 25 लीटर दूध, 15 किलो फल, 15 किलो दाना और दस किलो मटर खाता है। इसके अलावा हरा चारा भी इसे दिया जाता है। रोजाना शाम के समय इसे छह किमी सैर कराया जाता है। इस भैंसे की कीमत दस करोड़ तक लग चुकी है। मेले में दस करोड़ी भैंसे के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

हर महीनें होती है लाखों की कमाई

मेरठ के सरदाबर बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला लग गया है। इस मेले में पानीपत हरियाणा से दस करोड़ का भैंसा भी मेरठ पहुंच गया है। इस भैंसे का नाम गोलू है। भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह बताते हैं कि इस भैंसे की कीमत दस करोड़ तक लग चुका है।मालिक बताते है कि गोलू के शरीर की हर रोज तेल से मालिश की जाती है। इस भैंसे का स्पर्म बेचकर भैंसे के मालिक हर महीने लाखों रुपए की कमाई करते हैं। भैंसे के स्पर्म की मांग हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में हैं। मेले में दस करोड़ी भैंसे के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इससे पहले कृषि मेले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के करमवीर सिंह का भैंसा सवा नौ करोड़ी भैंसा ‘युवराज’ भी पहुंचा था। इसे सवा नौ करोड़ में खरीदने का ऑफर दिया था।

यह भी पढ़े: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, सरकार को नोटिस

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox