होम / Meerut: दबंगों की करतूत से परेशान दो लड़कियों ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, बोलीं- जीना दुश्वार हुआ

Meerut: दबंगों की करतूत से परेशान दो लड़कियों ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, बोलीं- जीना दुश्वार हुआ

• LAST UPDATED : December 31, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। मेरठ में दबंगों की करतूत से परेशान दो लड़कियों ने एसएसपी ऑफिस पर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दबंगों पर छेड़छाड़ करने अश्लील कमेंट करने और वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं फलावदा पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।

ये मामला मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र का है। एसएसपी कार्यालय पर आज दो लड़कियां पहुंची। जिन्होंने गांव के ही कुछ लड़कों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वह शाम को जॉब से लौटती हैं तो उनके साथ रोजाना छेड़छाड़ की जाती है। कभी हाथ पकड़ते हैं तो कभी खेत में खींच लेते हैं। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो भी उन्होंने बनाई है और अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद जब फलावदा थाने में शिकायत की गई तो उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की।

वहीं फलावदा पुलिस की माने तो लड़कियां का पैसे को लेनदेन को लेकर कोई विवाद है। पहले भी इस मामले में थाने पर तहरीर दी जा चुकी है। लेकिन अब आरोपों को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। हालांकि मेरठ के पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। एसएसपी रोहित सिह साजवान ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बयान, किस पार्टी का साथ देंगे अखिलेश?  

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox