Categories: मनोरंजन

Meerut: 2 हजार की वर्दी खरीद कर बना दरोगा, गतिविधियों से हुआ शक, निकला था वसूली करने

Meerut

इंडिया न्यूज,मेरठ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक फर्जी दरोगा गिरफ्तार हुआ। पुलिस के अनुसार, वह दरोगा की वर्दी पहनकर वसूली किया करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

वर्दी का रौब दिखाकर करता था वसूली
मेरठ जिले में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी दरोगा बनकर ठगी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मुंह पर लंबी दाढ़ी और आंखो में काजल लगाकर शरीर पर पुलिस की वर्दी ऐसा हुलिया बनाकर शाहवेज़ पुलिस को और आम जनता को चकमा दे रहा था। वहीं तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास ही लोगों से वर्दी का रौब दिखाकर वसूली कर रहा था। इस पर पुलिस को शक हुआ, तो उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने जब उसकी असलियत जाननी चाहिए तो शुरुआत में पुलिस को अपना नाम भी झूठ बोल कर अंजू सैनी बताया था। जैसे-जैसे पुलिस ने पूछताछ के सख्ती की तो पता चला की अंजू सैनी जिसने दरोगा की वर्दी में राजेंद्र सिंह की नेम प्लेट लगा रखी है, वो असली में मुजफ्फरनगर का शाहवेज़ है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 2000 की वर्दी खरीदी थी। उस पर दो स्टार अलग से लगवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कई घंटों तक पुलिस को किया गुमराह
फर्जी दरोगा कई घंटो तक पुलिस को अलग-अलग तरह से गुमराह करता रहा। हालांकि, पुलिस को भी उसका हुलिया देखकर शक हो रहा था। पुलिस ने थाने में अंजू के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में शनिवार को सुबह आरोपी दरोगा को तेजगढ़ी चौकी के पास देखा गया था। जब फर्जी दरोगा की गतिविधियों पर शक हुआ, तो चौकी इंचार्ज ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।


Connect Us
 Facebook | Twitter

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago